G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

पीएम जगुआ योजना से वनांचल में विकास की नई किरण: आजादी के बाद पहली बार ‘लछना झिरिया’ के 29 घर बिजली से हुए रोशन

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।
जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के साझा प्रयासों से वनांचल क्षेत्र के ग्राम लछना झिरिया में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। पीएम जगुआ योजना के अंतर्गत, आजादी के बाद पहली बार इस गांव को परंपरागत विद्युत लाइन से जोड़ा गया है। दशकों से अंधेरे में जीवन बसर कर रहे 29 परिवारों के घरों में पहली बार बिजली का बल्ब जलने से ग्रामीणों में उत्सव जैसा माहौल है।
इस महत्वपूर्ण विद्युतीकरण कार्य को अंजाम देने के लिए विद्युत विभाग ने दुर्गम रास्तों के बीच 0.927 किलोमीटर लंबी निम्नदाब (LT) लाइन का विस्तार किया है। साथ ही, गांव की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए 25 KVA का नया ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया गया है। बुनियादी ढांचे के इस मजबूतीकरण से अब गांव के हर घर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है।

यह गौरवपूर्ण कार्य कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई इंद्रजीत चन्द्रवाल एवं CSPDCL के प्रबंध निदेशक (MD) भीम सिंह कंवर के विशेष निर्देशानुसार पूर्ण किया गया है। शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर के व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को इन अधिकारियों ने प्राथमिकता दी। वहीं, इस पूरे प्रोजेक्ट को कार्यपालक निदेशक (ED)  शैलेट एवं अधीक्षण अभियंता (SE) श्री कंवर के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा गया। अधिकारियों के सटीक नियोजन और तकनीकी पर्यवेक्षण की बदौलत ही वनांचल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद यह कार्य समय पर संपन्न हो सका।
बिजली पहुंचने से अब लछना झिरिया के ग्रामीणों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा। बच्चों की शिक्षा और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। 29 घरों के इन लाभार्थियों ने इस बड़ी सौगात के लिए कलेक्टर, एमडी सहित विद्युत विभाग के तमाम अधिकारियों के प्रति अपनी कृतज्ञता और आभार प्रकट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page