जिला मुंगेली युवा कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति की गई

जिला मुंगेली युवा कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति की गई
AP न्यूज मुंगेली : राष्ट्रीय महासचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कोलकुंडा, राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी सुश्री एकता ठाकुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी की सहमति से नियुक्ति की गई। जिसमे संभाग प्रभारी सजमन बाग,जिला प्रभारी विकास तिवारी, अंकित गौरहा, सह प्रभारी नजरुल इस्लाम ,प्रदेश सचिव लक्ष्मीकांत भास्कर एवं जिला अध्यक्ष राजेश छेदईया की अनुशंसा से मुंगेली जिला युवा कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति की गई जिसमे युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मंजीत रात्रे,मुंगेली विधानसभा अध्यक्ष अजय साहू,लोरमी विधानसभा उपाध्यक्ष दीपक चन्द्राकर को नियुक्त किया गया। तीनों ने शीर्षनेतृत्व का आभार व्यक्त कर संगठन को और मजबूत करने की बात कही।