G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

आवश्यक सूचना

आवश्यक सूचना

कवर्धा। आज दिनांक 03.02.2026 को दोपहर 12.00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ महासंग्राम एवं अन्य पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सिग्नल चौक के सामने सभा कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, जिसके पश्चात कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए पशु चिकित्सालय के पास एवं अंबेडकर चौक संजीवनी औषधि केंद्र के पास का मुख्य मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस मार्ग से किसी भी वाहन या पैदल आने जाने का मार्ग बंद रहेगा। इस मार्ग से आवागमन करने पर जाम की स्थिति में फंसने की संभावना रहेगी।

अतः शहरवासियों से विनम्र अपील है कि उक्त समयावधि में इस मार्ग की ओर न आएं तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इससे अनावश्यक असुविधा से बचा जा सकेगा एवं पुलिस द्वारा यातायात को सुचारु बनाए रखने में सहयोग मिलेगा।

कबीरधाम पुलिस नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सहज बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत है।

कबीरधाम पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page