G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

अक्षरा एंटरप्राइजेज के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल आगे आई

राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने पीड़ित कर्मचारियों को हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

रायपुर। चिप्स (CHiPS) से जुड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी अक्षरा एंटरप्राइजेज के कर्मचारियों द्वारा वेतन में कथित अवैध कटौती, आरएफपी (RFP) की शर्तों के उल्लंघन तथा शिकायतों के निराकरण नहीं होने जैसे मुद्दों को लेकर भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के समक्ष अपनी बात रखी गई।

कर्मचारियों ने संबंधित दस्तावेजों के साथ भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुजीत परिहार भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों के वैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है तो यूनियन लोकतांत्रिक एवं कानूनी दायरे में रहकर उनकी आवाज शासन और संबंधित अधिकारियों तक मजबूती से पहुंचाएगी तथा न्याय दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास करेगी।

यूनियन की ओर से कहा गया कि कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव उनके साथ खड़ा है। साथ ही प्रभावित कर्मचारियों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं और संबंधित दस्तावेजों के साथ संगठन से संपर्क करें, ताकि सामूहिक रूप से उचित कार्रवाई की जा सके।

“एकजुट रहें, मजदूर साथियों के अधिकारों के लिए आवाज़ बुलंद करें” का संदेश भी संगठन की ओर से दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page