G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

राज्य अलंकरण सम्मान से अलंकृत होंगे मनोहर गौशाला एवं डॉ पी सी लाल यादव

AP News आपकी आवाज VISHWARAJ TAMRAKAR DISTRICT BYURO CHIEF KCG

खैरागढ़, 06 नवंबर 2024//

जिला खैरागढ़छुईखदान-गंडई के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि जिला को दो राज्य अलंकरण सम्मान से 6 नवंबर को राज्योत्सव स्थल, नवा रायपुर अटल नगर में सम्मानित किया जाएगा। खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला को अहिंसा और गौरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु यति यतनलाल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। डॉ अखिल जैन संस्था की ओर से सम्मान ग्रहण करेंगे। दूसरे अलंकरण के रूप में लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार से डॉ पी सी लाल यादव को आंचलिक साहित्य एवं लोक कविता में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया जाएगा। मनोहर गौशाला एवं डॉ पी सी लाल यादव को राज्य अलंकरण मिलने पर जिले में खुशी का माहौल है। उनके इस अद्वितीय उपलब्धि पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर  चंद्रकांत वर्मा ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस उपलब्धि से जिला में अन्य अच्छे कार्य करने वालों को प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page