जादूगर हास्यसम्राट हैरी का मैजिक शो कुंडा में पहली बार

जादूगर हास्यसम्राट हैरी का मैजिक शो कुंडा में पहली बार
कुण्डा
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुण्डा के तत्वावधान मेंशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडामें सोमवार 13,2,2023फरवरी को शाम 5 बजे युवा जादूगर सम्राट हैरी का मैजिक शो आयोजित किया गया है। प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
ब्रह्माकुमारी संस्थान के द्वारा अनुसार देश-विदेश में धूम मचाने के बाद नये-नये चमत्कारों के साथ नगर कुण्डा में यह उनका पहला कार्यक्रम होगा। जादूगर हैरी सात हजार सेकण्ड्स के नान स्टाप जादूई कार्यक्रम के दौरान लगभग डेढ़ सौ के करीब एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामे दिखाएंगे। जिनमें से दिल्ली का मीना बाजार, खाली हाथों से नोटों की बारीश, मौत का शिंकजा, जाुदई मन्दिर और रंगीन मायाजाल आदि प्रमुख आकर्षण अपने जादुई कारनामों से जनता को मंत्रमुग्घ कर दिया था। अब तक देश-विदेश में वह तीन हजार से भी ज्यादा कार्यक्रम सफलतापूर्वक प्रस्तुत कर चुके हैं।
जादूगर हैरी ने कई सीरियल्स में भी काम किया है। वह स्टण्टमैन भी हैं तथा अपने दान्तों से नौ टन वजनी ट्रक को खींचकर राष्ट्रीय और एशियन रिकार्ड बनाया है। फलस्वरूप भारतीय मैजिक संस्थान ने आपको आयरन मैन की उपाधि देकर सम्मानित किया था। इसके अलावा माउण्ट आबू में आयोजित यूथ टैलेन्ट शो में आपने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वर्तमान समय वह ब्रह्माकुमारी संगठन के मुख्यालय माउण्ट आबू में समर्पित होकर ईश्वरीय सेवा में योगदान कर रहे हैं।
सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर
मैजिक शो के पश्चात मंगलवार, 14 फरवरी से बाबूजी किराना धाप पारा में सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर का नि:शुल्क आयोजन किया गया है। शिविर में भाग लेने के लिए प्रात: 8.00 से 9.00 बजें तक संध्या सायं 7.00 से 8.00 बजे में से कोई भी एक समय निश्चित करके लाभ लिया जा सकता है।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुण्डामे आयोजन कर्ता ने क्षेत्रवासी एवं ग्राम वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपील किया है।