क्षेत्रफल के आधार पर लोकसभा परिसीमन : ठा शैलू।

राज्य ने जनसंख्या स्थिर करके देश के विकाश में साथ दिया लेकिन परसीमन के आधार जनसंख्या, तो यह इनाम के जगह सजा !
राज्य में तेजी से उभर रही क्षेत्रीय राजनैतिक दल जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने लोकसभा के लिए होने जा रहे परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार को नीति को आम जनता के सामने रखने का बात कही है। पार्टी के बिलासपुर जिला अध्यक्ष ठा. शैलू छत्तीसगढ़िया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अभी संशय बना हुआ कि परसीमन का आधार क्या है और लोकसभा के सीट बढ़ाने का आधार यदि जनसंख्या है तो दक्षिण भारतीय राज्यों के तरह जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी भी केंद्र से मांग करता है परसीमन जनसंख्या के आधार पर न हो बल्कि, भौगोलिक परिस्थिति , क्षेत्रफल के आधार पर हो जो न्यायपूर्ण समावेशी है । उन्होंने कहा कि राज्य ने अपनी जनसंख्या को स्थिर रखकर देश के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है अतः परिसीमन के रूप में केंद्र को राज्य को इनाम देते हुए लोकसभा का कम से कम 27 सीट देना चाहिए क्योंकि राज्य का क्षेत्रफल देश के कुल क्षेत्रफल से 4 प्रतिशत से अधिक है जबकि जनसंख्या के आधार पर सीटों का बंटवारा किए गया तो मुश्किल से 4 से 5 सीट बढ़ रहा है क्योंकि देश के कुल जनसंख्या में राज्य का जनसंख्या केवल 2 प्रतिशत है । उन्होंने परसीमन को लेकर नीति को सार्वजनिक करने का भी मांग किया।



