G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

गंडई : शिव महापुराण कथा स्थल का खैरागढ़ विधायक ने किया निरीक्षण

खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के गंडई में सात दिवसीय 18 से 24 जून तक होने वाले श्री शिव महापुराण कथा स्थल का सोमवार को खैरागढ़ विधायक  यशोदा नीलांबर वर्मा ने निरीक्षण किया। खैरागढ़ विधायक ने श्री शिवमहापुराण कथा आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान की सभी तैयारियों की जानकारी ली। एवं मौके पर खैरागढ़ विधायक ने आयोजन समिति व क्षेत्रवाशियों को हर संभव पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के प्रबंधन व उपस्थित होने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था का जायजा लिए ।

विधायक ने प्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया और प्रबंधन से संबंधित आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए ।
कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों व अन्य राज्यों से भी आएंगे। विधायक ने कहा कि खैरा.छुई. गंडई जिले में अब तक का यह सबसे बड़ा आयोजन है। भीड़ को व्यवस्थित करना पहला उद्देश्य रहे।

गंडई कथा स्थल पहुंचने वाले जन सैलाब की सुव्यवस्था एवं सुविधाओं पर विशेष रूप से विचार किया गया। जिसमें गर्मी के कारण पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पानी टैंकर की चौबीसों घण्टे उपलब्धता पर जोर दिया गया व्यवस्था पर उपस्थित लोगों से सलाह लेकर सभी मामलों में चर्चा हुआ।

इस मौके पर नीना विनोद ताम्रकार, भिज्ञेश यादव, जीतेश गोयल, संदीप गोयल, सुधांशु यादव, नवीन चौबे, दिलीप ओगरे, चेतन देवांगन, ओम साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page