G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

कवर्धा में जंगल सफारी और 6 किमी इको ट्रेल का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया वन महोत्सव का आगाज़

https://youtube.com/shorts/wnpVKQBPyKk?si=F6a7F3Fyp6OQiLAE

कवर्धा। कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में शनिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जंगल सफारी और लगभग 6 किलोमीटर लंबी तेंदुआ दादर इको ट्रेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, वन विभाग के कर्मचारियों तथा ग्रामीणों के साथ इको ट्रेल का भ्रमण कर घने जंगलों, प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता का अवलोकन किया।

https://youtube.com/shorts/Dert98S_NRY?si=FEfV4w7ipn_nFRLt

वन महोत्सव के तहत उप मुख्यमंत्री ने 51 काला आम के पौधों का रोपण किया तथा बैगा समुदाय के साथ जिले में 50 हजार सीड बॉल रोपण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर एक लाख पौधों के वितरण अभियान का भी शुभारंभ किया।

https://youtube.com/shorts/Iar2yMsOck4?si=CK4N75MEvhj5t-VI

आयोजित चौपाल कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने बैगा समुदाय के 100 हितग्राहियों को सोलर लालटेन और जैकेट वितरित किए।

https://youtube.com/shorts/Wlz-tCybNp0?si=x82AbUsf1XK2o9eh

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और जनकल्याण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा वनों की सुरक्षा में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

https://youtube.com/shorts/XRTv77i1A_k?si=sKqdekYiGGMfwnJo

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव अभ्यारण्य में जंगल सफारी शुरू होने से पर्यटक अब जंगल के भीतर जाकर प्रकृति और वन्यजीवों को करीब से महसूस कर सकेंगे। वहीं नई इको ट्रेल पर्यटकों को घने जंगलों, प्राकृतिक नजारों और वन्य जैव विविधता के बीच रोमांचक एवं यादगार अनुभव प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page