ChhattisgarhKabirdham

कबीरधाम जिले के नँदघरों (आँगनबाडी़यों)में ” अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” का किया गया आयोजन

कबीरधाम जिले के नँदघरों (आँगनबाडी़यों)में ” अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” का किया गया आयोजन

कवर्धा। नँदघर परियोजना जो की वेदान्ता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की एक सामाजिक पहल है, जिसके अंतर्गत लाभार्थियों को सम्पूर्ण आहार, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, ई-लर्निंग और महिला सशक्तीकरण जैसी सेवाएं निरंतर प्रदान की जाती हैं।

वर्तमान में छः ग राज्य में 06 जिलों में अब तक 234 आंगनबाड़ीयो को नँद घर के रूप में विकसित किया जा चुका है, और परियोजना की गतिविधियों का संचालन और देखरेख जनमित्रम कल्याण समिति रायगढ़ द्वारा किया जा रहा है।

इस परियोजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले के नंदघरो में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष के थीम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 अभियान की थीम: #EmbraceEquity के आधार पर महिला दिवस का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। इस आयोजन में महिलाओं को नारीशक्ति, व समाज मे उनकी सहभागिता को विस्तार से जानकारियाँ दिया गया, नंदघर के बच्चो द्वारा गीत,कविता,सुनाया गया – कवर्धा व बोड़ला ब्लाँक के अंतंर्गत आने वाले ग्रामों के नँदघरो (आँगनबाडी़ केंद्रो) मे ग्राम- कबराटोला ,ग्राम भागूटोला, ग्राम-चिल्फी, महिला दिवस का आयोजन किया गया इन ग्रामो के मितानीन,नंदघरो की कार्यकर्तायें सहायिकाये व (नंदघरो)के जनप्रतिनिधियों के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जनमित्रम के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर -छबीलाल साँडिल्य, सियाराम चंद्रवंशी, सुखदेव श्रीवास की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page