जाबो गौठान पोल खोलबो अभियान:ग्राम पुटपुटा के गौठान का निरीक्षण

कुकदुर-आज चलबो गौठान खोलबो पोल कार्यक्रम के तहत वनांचल क्षेत्र कुई कुकदुर के ग्राम पुटपुटा जाकर भाजपा मंडल कुकदुर के द्वारा गौठान का निरीक्षण किया गया। सांसद प्रतिनिधि रितेश सिंह ठाकुर ने बताया कि गौठान का हाल बेहाल स्थिति में मिला पुटपुटा गौठान की स्थिति और भयावह है एक भी गऊ माता नही थी न चारा न पीने का पानी था सिर्फ गौठान के नाम भ्रष्टाचार दिखा इस निरीक्षण में (चलबो गोठान खोलबो पोल) कार्यक्रम के प्रभारी गोपाल साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य साथ में मण्डल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, सांसद प्रतिनिधि रितेश सिंह ठाकुर, कुई कुकदुर युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दशरथ कुंभकार, युवा मोर्चा के महामंत्री राकेश पंद्राम, झूल सिंग धुर्वे ,सुदर्शन मरकाम ,कृपाराम मरावी ,कार्तिक मरावी, दुकालू मरावी,करताल धुर्वे ,संजू मरावी ,करण सिंह धुर्वे, तिहारो बाई, नेम सिंह धुर्वे ,संतोष धुर्वे ,रामजी मरावी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
