G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

राजीव गांधी के सपनों को साकार करने के लिए सैकड़ों युवा मैराथन में हुए शामिल

राजीव गांधी के सपनों को साकार करने के लिए सैकड़ों युवा मैराथन में हुए शामिल

AP न्यूज़ पंडरिया

पंडरिया :- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 78 वीं जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों बालक और बालिकाओं ने रन फ़ॉर राजीव मैराथन में हिस्सा लिया । पुरुस्कार वितरण पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर जी के मुख्य आतिथ्य में किया गया । सुबह 8 बजे मोहतरा से विधायक प्रतिनिधि गुरुदत्त शर्मा व जिला युवा महासचिव मनीष शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन प्रारम्भ कराया । मैराथन में 240 बालक और 120 बालिकाओं ने भाग लिया । मैराथन में बालक व बालिकाओं के लिए अलग अलग इनाम की व्यवस्था थी । गांधी चौक पंडरिया में 3 किलोमीटर की मैराथन समाप्त हुई । बालिकाओं में प्रथम पुरस्कार राजेश्वरी चन्द्राकर बांधा,दुतीय पुरुस्कार बिंदा धुर्वे केशली गोडान और तृतीय पुरुरस्कार पूजा पटेल लाडंगपुर ने जीता । बालकों में प्रथम पुरस्कार पंकज कश्यप सराईपाली,दुतीय पुरुस्कार जगेश्वर साहू फ़ोर्से एकेडमी कवर्धा और तृतीय पुरुस्कार दसेलाल पटेल पंडरिया ने जीता । प्रथम पुरस्कार 3100/- ,दुतीय पुरुस्कार 2100/- और तृतीय पुरुस्कार 1100/- नगद दिया गया । समापन के पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री रानीव गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । युवाओं को सम्बोधित करते हुए पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर ने कहा कि राजीव गांधी जी की सोच युवाओं को आगे लाने की थी ।

शिक्षा,खेल व कम्प्यूटर में युवाओं को अधिक से अधिक आगे बढ़ाने का काम उन्होंने किया । छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार भी उन्ही की सोच के अनुरूप काम कर रही है । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि हम सबको मिलकर राजीव गांधी जी के सपनों का भारत बनाना है । आज देश के एक एक युवाओं के दिलो में राजीव गांधी जी बसते हैं । 18 साल की उम्र में युवाओं को मतदान करने का अधिकार उन्ही ने दिया । आईआईटी आईआईएम उन्ही के द्वारा स्थापित की गई । कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गुरुदत्त शर्मा ,जिला महासचिव मनीष शर्मा,जिला महामंत्री घनश्याम साहू,एल्डरमेन अकबर खान,सुजीत कुम्भकार,राम कुमार गायकवाड़,अंकित तिवारी,राजा ठाकुर,सोनू यादव,वैभव ठाकुर,आशु साहू,रवि मानिकपुरी, विकास देवांगन,नरेश धुलिया,दीपेश जैन सहित काफी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page