सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार, आवेदन पर किसान को मिली आधुनिक रोपा लगाने की मशीन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में मरवाही के किसान की मांग का हुआ त्वरित निराकरण, अनुदान पर मिला कृषि यंत्र
रायपुर, 16 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार-2026 प्रदेश में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मजबूत माध्यम बनकर उभरा है। शासन के निर्देशानुसार प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण किया जा रहा है, जिससे पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल रहा है। इसी क्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड के ग्राम उषाड़ निवासी किसान श्री विनय अभिषेक सिंह को शासन की योजना के तहत अनुदान पर आधुनिक धान रोपा लगाने की मशीन उपलब्ध कराई गई है।
श्री विनय अभिषेक सिंह ने सुशासन तिहार के जिला स्तरीय समाधान शिविर में आवेदन देकर धान की रोपाई को कम समय, कम लागत और कम श्रम में करने के लिए आधुनिक रोपा लगाने की मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद कृषि विभाग ने तत्काल आवश्यक प्रक्रिया शुरू करते हुए सीएचएएमपीएस प्रणाली के माध्यम से किसान का पंजीयन किया और पात्रता के अनुसार अनुदान स्वीकृत कर शीघ्र ही उन्हें आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध करा दिया।
किसान श्री विनय अभिषेक सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक रोपा लगाने की मशीन मिलने से धान की रोपाई पहले की तुलना में अधिक तेजी, बेहतर गुणवत्ता और कम लागत में हो सकेगी। इससे मजदूरी पर होने वाला खर्च कम होगा, समय की बचत होगी और खेती अधिक वैज्ञानिक एवं लाभकारी बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि समय पर रोपाई होने से उत्पादन बढ़ेगा और उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
उप संचालक कृषि श्री सत्यजीत कंवर ने बताया कि राज्य सरकार किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और कृषि यंत्रीकरण से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र किसानों को अनुदान पर आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे खेती अधिक उत्पादक, सुविधाजनक और लाभकारी बन सके। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है ताकि किसानों सहित सभी पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।
प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक उनका लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। किसानों की आवश्यकताओं का त्वरित समाधान कर उन्हें आधुनिक संसाधनों से जोड़ने की पहल खेती को आत्मनिर्भर, प्रतिस्पर्धी और लाभकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। यही कारण है कि सुशासन तिहार प्रदेश में जनविश्वास, पारदर्शिता और संवेदनशील प्रशासन का प्रभावी उदाहरण बनकर उभर रहा है।

