वर्षों से अपने स्वयं के निजी जमीन पर खेती कर रहे किसान से जमीन को मांग रहे हैं गांव के कुछ लोग, नहीं देने पर किया गांव से बेदखल

वर्षों से अपने स्वयं के निजी जमीन पर खेती कर रहे किसान से जमीन को मांग रहे हैं गांव के कुछ लोग, नहीं देने पर किया गांव से बेदखल

पंडरिया। कई वर्षों से अपने स्वयं के निजी जमीन पर खेती कर रहे किसान से गांव के कुछ लोग उनके भूमि को छीनना चाहते हैं नहीं देने पर कर दिया गांव से अलग।
दरअसल पूरा मामला कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगपुर का है जहां पीड़ित बुधसिंह पिता उदेराम मेरावी ने उक्त जमीन संबंधी विषय में कुकदुर थाना में आवेदन दिया है।
जिसमे बुधसिंह मेंरावी ने लिखित आवेदन देते हुए बताया कि गांव में मेरे पिताजी के नाम पर खसरा नंबर 10 में 2.70 एकड़ भूमि है, जिसमें हम लोग वर्षों से खेती किसानी कर रहे हैं और अपना जीवन यापन कर रहे हैं, उक्त जमीन के पास स्थित स्कूल परिसर से लगा जमीन को कुछ ग्राम वासियों के द्वारा मेरे स्वयं के निजी जमीन को मांग रहे हैं , अतः उस जमीन को मेरे द्वारा नहीं दिया गया तो मुझे और मेरे पूरे परिवार को कुछ ग्रामवासियों द्वारा गांव से बेदखल कर दिया गया जिसकी वजह से हम सभी परिवार के लोग मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं तथा हमारे जीवन यापन करने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

