G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

परीक्षा परिणाम आशा अनुरूप न होना , जीवन का कोई अंतिम परिणाम नहीं

परीक्षा परिणाम आशा अनुरूप न होना , जीवन का कोई अंतिम परिणाम नहीं


AP न्यूज़ पंडरिया – परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने के लिए  10 वी एवम् 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आने के पहले पालक शिक्षक मीटिंग का आयोजन विकासखंड पडरिया के अंतर्गत शसकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया मे रखा गया। प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाले समय में बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व तनाव एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, किंतु कई बार बच्चे उस तनाव के चलते अवसाद ग्रस्त हो जाते है। यह समय बच्चो एवम पालकों के लिए बहुत संवेदनशील होता है । परीक्षा परिणामों को लेकर कई बार पालकों की भी नकारात्मक भूमिका सामने आई है।

इन्होंने पालकों एवम छात्रों को समझाईश देते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम आशा अनुरूप न होना, जीवन का कोई अंतिम परिणाम नहीं है। हमारे सामने बहुत से ऐसे उदाहरण है जिन्होंने परीक्षा के दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है किंतु वे जीवन में अत्यंत सफल रहे हैं। तथा वे हमारे प्रेरणा स्रोत रहे हैं। परीक्षा परिणाम जैसा भी रहे पालक, बच्चो पर अनावश्यक दबाव न बनायें और न ही नकारात्मक प्रतिक्रिया देवे। परीक्षा परिणाम से तनाव ग्रसित बच्चो मे पूर्व से भी कुछ लक्षण दिखने लगते हैं, जैसे शांत रहना, अकेले गुमशुम रहना, किसी काम मे मन न लगना,चिड़चिड़ापन, भूख नहीं लगना आदि। इन तथ्यों के आधार पर हमे उनकी समुचित , निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

जीवन में एक असफलता कई नयी सीखे देकर सफलता का मूलमंत्र बना जाती है। पालकों को बच्चो के साथ उनकी रुचि के अनुरूप कुछ समय बिताए उनकी बातो को समझे, उनकी इच्छाओं को जानें। उनकी अपेक्षा के अनुरूप पूरा सहयोग करे।इस कार्यशाला में प्राचार्य संतोष कुमार साहू, विषय शिक्षक ज्योति ध्रुव , योगेश कुमार गुरु दीवान,महेंद्र कंठले,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीतू पटेल, दुर्गा पटेल, सीमा पटेल,पालकगण इंद्रेश, बलदेव, सुखीराम, भीखू,सरपंच भूपेंद्र पटेल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page