G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान

महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, त्वरित न्याय और सशक्तिकरण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

रायपुर, 14 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त डॉ. ममता साहू ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। शास्त्री चौक स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में उन्होंने कार्यभार संभालते हुए महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, शिकायतों के त्वरित निराकरण और महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. साहू ने आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा समर्पण, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने आयोग के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं को न्याय दिलाने, उनकी शिकायतों का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने तथा उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि आयोग महिलाओं के हितों से जुड़े प्रत्येक मामले में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेगा।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, रायपुर नगर निगम के पार्षद महेश ध्रुव, दुर्गेश राव, रजनी शेंगडे, जितेन्द्र साहू, कृष्णा साहू, सीमा डहरिया, गीतेश साहू सहित आयोग के सचिव, सहायक संचालक, लेखाधिकारी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page