G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

महाकाल की बारात के साक्षी बनेंगे धर्मनगरी कवर्धा वासी, धूमधाम से होगा भगवान शिव माता गौरी का विवाह

महाकाल की बारात के साक्षी बनेंगे धर्मनगरी कवर्धा वासी, धूमधाम से होगा भगवान शिव माता गौरी का विवाह

26 फरवरी, बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व

विगत चार वर्षो की प्रतिमा के समरूपो के साथ निर्मित होंगी पंचमुखी महाकाल की प्रतिमा

बाबा श्री महाकाल की भव्य बारात एवं शिवगौरी विवाह के आयोजन की तैयारी में जुटी आयोजन टीम

धर्मनगरी कवर्धा की विशेषता रही है की हर उत्सव बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है, इसी कड़ी मे पिछले चार वर्षो से महाशिवरात्रि का कार्यक्रम सम्पन्न होते आया है विगत चार वर्षो की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कवर्धा जिले में भगवान श्री महाकाल की भव्य बारात एवं शिवगौरी विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारी हेतु आयोजन समिति बाबा श्री महाकाल भक्त मंडल,धर्मनगरी कवर्धा जुट चुकी है।

बाबा श्री महाकाल भक्त मंडल के विकाश केशरी ने बताया कि विगत 4 वर्षो की तरह इस वर्ष भी भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें स्थानीय बूढ़ामहादेव मंदिर से महाअभिषेक के पश्चात भगवान श्री महाकाल की भव्य बारात शोभायात्रा के रूप में निकाली जाएगी जिसमें पारंपरिक नृत्यों के साथ,आकर्षक झांकी का आयोजन होगा।
बारात शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए माँ महामाया मंदिर के पास स्थित भारत माता प्रतिमा प्रांगण में पहुँचेगी जहां भगवान शिव एवं माता गौरी का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न होगा जिसके बाद भगवान श्री महाकाल की भव्य भष्म आरती की जाएगी।

भगवान भोरमदेव महाराज की इस धर्मनगरी में जो श्रद्धा और उत्साह कार्यक्रम में दिखायी देता है वो हमारे धर्मनगरी कवर्धा की विशेषता रही है।
नगर के जनप्रतिनिधियों,सर्व समाज,के लोगो के साथ सामूहिक रूप से मिलकर इसका आयोजन किया गया था जो कि भव्य रूप से सम्पन्न हुआ था.

महाभिषेक के साथ शुरू होगा कार्यक्रम
महाशिवरात्रि के अवसर पर सर्वप्रथम दोपहर 2.30 बजे स्थानीय बूढ़ामहादेव मंदिर से महाभिषेक किया जायेगा जिसके बाद कार्यक्रम शुरू होगा,जिसमें महाकाल जी की बारात पूरे कवर्धा शहर भ्रमण के बाद मां महामाया मंदिर पहुची थी जहां शिवगौरी विवाह का शानदार आयोजन होगा।

शोभायात्रा के रूप मे निकलेगी बारात
महाकाल की बारात शोभायात्रा के रूप मे निकाली जाएगी जो की शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए महामाया मंदिर पहुंचेगी जहाँ हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति मे शिव गौरी विवाह सम्पन्न होगा.

विगत चार वर्षो की प्रतिमा को समर्पित होगी महाकाल की प्रतिमा
विकाश ने बताया की इस वर्ष हमारे कार्यक्रम को पांच वर्ष पूर्ण होने जा रहा है जिसके कारण पंचमुखी महाकाल की प्रतिमा का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसमें चार मुख विगत चार वर्षो की प्रतिमा के समरूप होंगी एवं पांचवा मुख दूल्हा बने महाकाल को समर्पित होंगी.

सिरसा हरियाणा के कलाकारों के साथ निकलेगी भूत प्रेत की झांकी

हर वर्ष नये आयाम स्थापित करने वाले इस इस कार्यक्रम मे इस वर्ष झांकी के रूप मे विशेष तौर पर देश मे प्रसिद्ध सिरसा हरियाणा की झांकी का आयोजन किया जा रहा है
जिसमें पंचमुखी शिव के साथ भुत प्रेत बारात मे शामिल होंगे.

बाहुबली हनुमान भी रहेंगे शामिल
महाकाल की बारात मे विशेष रूप से हनुमान जी की झांकी भी रहेगी जिसमें बाहुबली हनुमान बाराती के रूप मे कवर्धा वासियों के साथ शामिल होंगे.

भष्म आरती का होता है आयोजन
स्थानीय मां महामाया मंदिर के सामने भारत माता प्रतिमा परिसर में भगवान शिव एवं माता गौरी के विवाह के बाद भव्य भस्म आरती की गई थी,जिससे पूरा कवर्धा श्रद्धामय हो गया था हजारों श्रद्धालुओं ने जिसका आनंद लिया था।

51 किलो के लड्डू से होगा महाकाल का महाभोग
पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार इस वर्ष 51 किलो के लड्डू से भगवान श्री महाकाल का महाभोग लगाया जायेगा एवं उसके अतरिक्त समिति सदस्यों द्वारा प्रसादी वितरण का कार्यक्रम किया जायेगा.

इस वर्ष और भी बेहतर करने का प्रयास
बाबा श्री महाकाल भक्त मंडल,कवर्धा में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने में सक्रिय है।
गत दिनों नवरात्र के पावन पर्व में भी चुनरी यात्रा निकाली गई थी।
इस वर्ष महाशिवरात्रि में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बेहतरी के प्रयास किये जायँगे।

विकाश ने बताया कि इस वर्ष भी बाबा श्री महाकाल भक्त मंडल,धर्मनगरी द्वारा पूरे धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा जिसके तैयारी जोर शोर से चल रही है।
आयोजन समिति के सुधीर केशरवानी,आकाश यदु,नीरज चंद्रवंशी,निमेश चंद्रवंशी,निक्कू आमदे,अंकित देवांगन,
केतुल नाग,अभिषेक आमदे,राजा झरिया,यकीन ठाकुर,रूपेश चंद्रवंशी,लेखा चन्द्रवंशी,अंकित,करण धर्मी,रितेश यदु,अविनाश गुप्ता,अमित धुर्वे,शुभम शर्मा,प्रशांत मिश्रा,लोकेंद्र ठाकुर,रूपेश श्रीवास,मनीष चन्द्रवंशी,सौरभ नामदेव, वेदांत शर्मा, निखिल यदु, विवेक जायसवाल,बृजेश चन्द्रवंशी, अमन बर्वे, गौरांश पाल, अतुल पाण्डेय,स्वप्निल चन्द्रवंशी, अनुराग साहू,अनमोल चन्द्रवंशी, आनंद साहू, श्रेयाँक चंद्रवंशी,प्रांजल यादव, चिराग यादव, अमन वर्मा, कान्हा चन्द्रवंशी, तरुण चन्द्रवंशी, तुलसी ठाकुर समेत अन्य सदस्य तैयारी मे लगे हुए है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page