ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारी घोषित।

प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारी घोषित।


राजनांदगांव जिले को मिला महत्व गिरीश सोनवानी प्रदेश महामन्त्री कपिल जिलाध्यक्ष रविन्द्र शहर अध्यक्ष।

राजनांदगांव. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की घोषणा की है उल्लेखनीय है की प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व में कहा था की शीघ्र ही कांग्रेस को मजबूत करने के लिए नयी नियुक्तियां की जायेगी इस दिशा में ये उनके द्वारा घोषित प्रथम नवनियुक्त कार्यकारणी है!
घोषित प्रदेश कार्यकारणी में राजनांदगांव जिले को पर्याप्त प्रतिनिधित्व व महत्व दिया गया है! राजनांदगांव जिले से निशु शाह उपाध्यक्ष, गिरीश सोनवानी , के.एम.श्रीवास्तव, कमलेश यादव को महासचिव , सूरज शर्मा, दिवाकर शेंडे, नरेश साहू, दिनेश सिन्हा को सचिव बनाया गया है !
राजनांदगांव जिला अध्यक्ष के पद पर कपिल देव पड़ौती की नियुक्ति की गयी है वही रविन्द्र यादव को शहर जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है! नवनियुक्त पदाधिकारियो ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो.सिद्दीक,विधायकगण दलेश्वर साहू,भोलाराम साहू, हर्षिता बघेल एवं पूर्व विधायक छन्नी साहू , जिलाध्यक्ष भागवत साहू,शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा , वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक फणनवीस व सभी कांग्रेसजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है!
नवनियुक्त पदाधिकारी आज सुबह अम्बेडकर चौक में पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक फणनवीस व उपस्थित कांग्रेस पदधिकारीयो के प्रति आभार व्यक्त करने पहुंचे जहाँ पदाधिकारियो का फाटकों व फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी गयी! इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विभाग अनीस खान , शहर जिला कांग्रेस महामन्त्री हनी ग्रेवाल व नासिर जिंदरान, पूर्व गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष मन्ना यादव, पार्षद ऋषि शास्त्री, कुलदीप कुरेंजकर,आशीष रामटेके, वीरेंद्र ऊके,अशोक परिहार, मुकेश सोनवानी, रविराज श्रीवास्तव, तिलक वर्मा, प्रवीण झलके, ऋतुराज, संतोष कुंजाम, किशन ठाकुर,महबूब आलम, परसु यादव,राहुल यादव आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page