G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार अतरिया का किया निरीक्षण, दी सेवाओं में सुधार के निर्देश

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

आयुष्मान कार्ड, मातृ स्वास्थ्य व ऑनलाइन ओपीडी पर कलेक्टर का जोर

स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” शिविर का भी किया अवलोकन

खैरागढ़, 19 सितम्बर 2025//
कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज विकासखंड खैरागढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार अतरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं, स्टाफ उपस्थिति, दवा उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का विस्तार से अवलोकन किया।

मरीजों से बातचीत और फीडबैक

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने इलाज के लिए आए मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने अस्पताल सेवाओं पर अपनी राय साझा की। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और सहानुभूतिपूर्ण उपचार मिले, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

आयुष्मान और वय वंदना कार्ड

कलेक्टर ने बाजार अतरिया सेक्टर के सभी ग्रामों में 100 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड तथा आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश

कलेक्टर ने ओपीडी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन करने के निर्देश दिए ताकि पारदर्शिता और त्वरित सेवा सुनिश्चित हो सके। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को एनक्यूएएस प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए समय सीमा निर्धारित कर कार्ययोजना बनाकर शीघ्र पूर्ण करने को कहा।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं का सौ प्रतिशत पंजीयन करने तथा प्रत्येक महिला की कम से कम चार प्रसव पूर्व जांच अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती माताओं का चिन्हांकन कर उनके उचित प्रबंधन और उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़कर संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

प्रयोगशाला सेवाओं का विस्तार

कलेक्टर ने शासन द्वारा निर्धारित सभी लैब टेस्ट सेवाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को अधिक से अधिक जांच सुविधाएं प्राथमिक स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें।

अभियान का अवलोकन

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर का भी अवलोकन किया और वहां उपस्थित महिलाओं से बातचीत की।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन सहित स्वास्थ्य केंद्र का पूरा चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page