छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज की कार्यकारिणी व कोर कमेटी की बैठक 13 को कवर्धा में
छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज की कार्यकारिणी व कोर कमेटी की बैठक 13 को कवर्धा में
बेरला : छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज की कार्यकारिणी व कोर कमेटी की आवश्यक बैठक 13 जनवरी दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से सिविल लाइन वन मंडला अधिकारी कार्यालय के समीप सामाजिक भवन कवर्धा में रखा गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज की कार्यकारिणी और कोर कमेटी की आवश्यक बैठक का शुभारंभ संत गाडगे जी महाराज नातिन धोबिन दाई की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं आरती कर किया जाएगा।
तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत परिचय एवं उदबोधन होगा। उसके बाद बैठक में विभिन्न विषय पर चर्चा किया जाएगा जिसमें प्रमुख रूप से 23 फरवरी को संत गाडगे जी महाराज की जयंती मनाने के लिए स्थान का चयन 23 फरवरी को निर्मल दिवस के रूप में शासकीय अवकाश घोषित करने शासन को पत्र लिखने अनुसूचित जाति में आरक्षण देने के संबंध में योजना एवं विचार सभी जिलों में चुनाव कराने हेतु चर्चा एवं संभाग एवं जिला स्तर पर मीडिया प्रभारी नियुक्त करने पर चर्चा किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज की कार्यकारिणी व कोर कमेटी की आवश्यक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार निर्मलकर सिरसाकला भिलाई, छ.ग.शासन रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लोकेश कनौजे, बोर्ड सदस्य राजेंद्र निर्मलकर, लक्ष्मीकांत रजक, मुख्य चुनाव अधिकारी पी.पी. बलभद्र, सचिव कृष्ण कुमार निर्मलकर बिलासपुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ विजय कन्नौजे, प्रदेश सलाहकार अनिल रजक, भरत निर्मलकर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राम कुमार निर्मलकर बेमेतरा, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र निर्मलकर साजा बेमेतरा, बेमेतरा जिला अध्यक्ष मेघनाथ निर्मलकर,संरक्षक झड़ीराम,महेश, प्रदेश महामंत्री नरेंद्र चौधरी, संगठन मंत्री ललित बुंदेला, उप कोषाध्यक्ष धनेश्वर निर्मलकर, युवा प्रदेश महासचिव पोषन निर्मलकर, नरेंद्र निर्मलकर,सरपंच कुलेश्वर निर्मलकर, उपाध्यक्ष श्रीराम रजक, पुरुषोत्तम रजक, चोवाराम निर्मलकर, अजय बरेठ, राकेश रजक, प्रवक्ता भागीरथी निर्मलकर, लखन निर्मलकर, मीडिया प्रभारी कमलेश रजक, अशोक निर्मलकर, रवि रजक, नेमचंद निर्मलकर ,परमानंद रजक, युवा प्रदेश महासचिव पोषण निर्मलकर, ठाकुर राम निर्मलकर,हिमलेश निर्मलकर, अशोक निर्मलकर, रंजीत निर्मलकर, स्वदेश निर्मलकर, सालिकराम, नंद कुमार निर्मलकर, तारण निर्मलकर, प्रकाश निर्मलकर, हरी राम निर्मलकर, नेमी राम रजक, महिला प्रदेश अध्यक्ष चित्ररेखा निर्मलकर महासचिव निर्मला रजक कोषाध्यक्ष संतोषी निर्मलकर उपाध्यक्ष सरोजनी निर्मलकर प्रवक्ता नेम बाई निर्मलकर सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और कोर कमेटी के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

