ChhattisgarhKabirdham

कवर्धा में सड़क किनारे खड़े हाइवा में घुसी बाइक, 2 की गई जान

News Ad Slider
Advertisement

कवर्धा में सड़क किनारे खड़े हाइवा में घुसी बाइक, 2 की गई जान

AP न्यूज़ कवर्धा: कबीरधाम जिले के लोहारा थाना अंतर्गत ग्राम सालिया के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां सड़क किनारे लापरवाही पूर्वक खड़े हाइवा में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई. इस दुर्घटना में बाइक चलाने वाले शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरे व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

रोड में खड़ी हाइवा में घुसी बाइक: दोनों मृतकों की पहचान रुपचंद पटेल उम्र 50 साल निवासी बडौदाकला और मंगलू पटेल उम्र 60 साल निवासी नवागांव के रूप में हुई है. दोनों किसी काम से नवागांव से कवर्धा आए थे. काम वापस होने के बाद रात को बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे. इसी दौरान ग्राम सहिया के पास अंधेरे में एक हाइवा खड़ा हुआ था. हाइवा चालक ने ना ही कोई इंटीकेटर जलाया था ना ही साइट की लाइट जलाई थी.जिससे तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई.

कवर्धा सड़क हादसे में 2 की मौत: घटना की सूचना मिलने के बाद लोहार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. लोहारा थाना के सब इंस्पेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि बीती देर रात सूचना मिली कि ग्राम सहिया के पास एक्सीडेंट हुआ है. बाइक सवार दो व्यक्ति ट्रक के पीछे हिस्से में घुस गए थे. एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वही दूसरा गंभीर रूप से घायल था. घायल को कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई. शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page