ग्राम पंचायत कोयलारी कला के सरपंच व पंच द्वारा बरसात से पहले सभी गली मोहल्ले में कीचड़ को ध्यान में रखते हुए.. मुरुम डलवाकर करा रहे है मरम्मत कार्य

ग्राम पंचायत कोयलारी कला के सरपंच व पंच द्वारा बरसात से पहले सभी गली मोहल्ले में कीचड़ को ध्यान में रखते हुए.. मुरुम डलवाकर करा रहे है मरम्मत कार्य

AP न्यूज़ पंडरिया: ग्राम पंचायत कोयलारी कला के सरपंच प्रतिनिधि पप्पू राम यादव के द्वारा पंचायत हित में व ग्रामीणों हित में लगातार कार्य देखने को मिल रहा है। एवं सरपंच द्वारा जन सेवा कार्य भी किया जा रहा है। गर्मियों के दिनों में भी उसने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पियाऊ घर की व्यवस्था कराया गया है। साथ में जिन जिन तालाबों में पानी की कमी थी उस उस तलाबो में पानी की सुविधा बोर द्वारा कराया गया था। अब बारी बरसात की है, बरसात के दिनों में कुछ मोहल्ले में कीचड़ बहुत मात्रा में हो जाती है जिससे ग्रामीणों को आवागमन में अनेकों तकलीफों का सामना करना पड़ता है, इसी समस्या को मध्य नजर रखते हुए सरपंच प्रतिनिधि पप्पू राम यादव के द्वारा अभी से मुरूम मंगवा कर जिस – जिस स्थान में गड्ढे हैं उसे मरम्मत किया जा रहा है। बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशानी ग्रामीणों को होती है। जिसे मरम्मत कार्य कर रहे हैं। लगातार सरपंच के द्वारा हर वर्ष इसी प्रकार जिन जिन जगहों पर ज्यादा समस्या रहती है उसको बरसात के पहले मरम्मत किया जाता है।
