G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

पंडरिया पुलिस की कार्यवाही।अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री करने वाला चढा पुलिस के हत्थे।

पंडरिया पुलिस की कार्यवाही।अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री करने वाला चढा पुलिस के हत्थे।


आरोपी के कब्जे से 06 ब्लक लीटर हाथ भट्टी से बने कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त।

विवरण- श्रीमान पुलिस अधीक्षक कवर्धा श्री डां0 अभिषेक पल्लव (भापुसे) के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को अवैध शराब पर प्रभावी रूप से कार्यवाही करने एवं अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार (भापुसे), अति.पुलिस अधी. श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे) एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री पंकज कुमार पटेल (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया द्वारा क्षेत्र में लगातार सूचना एकत्र की जा रही थी,इसी तारतम्य में थाना पंडरिया पुलिस को दिनांक 02-05-2024 के जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम लाडंगपुर में कुमार राम पुसाम अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्टी से बने कच्ची महुआ शराब को अपने कब्जे में रख कर बिक्री कर रहा हैं। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया, जिस पर थाना प्रभारी पण्डरिया को त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया, कि मुखबीर सूचना आधार पर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी कुमारराम पुसाम पिता गिरवर पुसाम उम्र 43 साल ग्राम लाडंगपुर थाना पंडरिया जिला कबीरधाम छ.ग. को पकडा गया, आरोपी के कब्जे से 06 लीटर हाथ भट्टी से बने कच्ची महुआ शराब (कुल मात्रा 6.0 बल्क लीटर) व शराब बिक्री की रकम 100/-रूपये कुल कीमती 700/-रूपये. बरामद हुआ, आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही थाना पंडरिया से की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, प्रआर.बलेश धुर्वे आरक्षक-द्वारिका चंद्रवंशी,शैलन्द्र राजपुत, प्रभाकर बन्छोर,नितेश यादव,मआर.संगीता चंद्रवंशी,शकुनतला मरकाम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page