Maharashtra: मंगलवार को मिले 6741 नए मरीज, एक्टिव केस- 1 लाख 7 हजार 655

Image Source : PTI
मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या हर रोज बढ़ती ही जा रही है। राज्य में मंगलवार को 6741 नए कोरोना मरीज मिले। नए मरीज मिलने के बाद राज्य में अबतक सामने आए कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 67 हजार 655 हो गई है। इन मामलों में से 1 लाख 49 हजार 7 लोग कोरोना बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जबकि अभी 1 लाख 7 हजार 655 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में मंगलवार को 4500 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि 213 लोगों की मौत हो गई।
6741 new #COVID19 positive cases, 4500 cases of discharge and 213 deaths reported in Maharashtra today. The total number of positive cases in the state rises to 2,67,665 including 1,49,007 recovered cases, 10,695 deaths and 1,07,665 active cases: Public Health Dept, Maharashtra pic.twitter.com/T0fGyxytDo
— ANI (@ANI) July 14, 2020



