G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा पांडातराई: महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपियो की गिरफ्तारी।


महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपियो की गिरफ्तारी

कवर्धा पांडातराई:थाना पाण्डाराई के मर्ग क्रमांक 37/21 धारा 174 जाफौ की डायरी थाना सकरी जिला बिलासपुर से प्राप्त होने पर मर्ग जांच दौरान मृतिका के मायके पक्ष के कथनो के आधार पर मृतिका वर्षा यादव को मृतिका के पति दिलीप यादव, ससुर मुकुतराम यादव, सास पुनिता बाई, डेढ सास दीपा बाई यादव के द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिये दुष्प्रेरित करने से दिनांक 07-10-2021 को कीटनाशक जहर सेवन करने से ईलाज दौरान दिनांक 11-10-2021 को बिलासपुर अस्पताल में मृत्यु होने से मृतिका के पति,सास,ससुर,डेढ् सास के विरूद्ध अपराध क्रमांक 245/21 धारा 306,34 भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी सुशील मलिक द्वारा 1-आरोपी दिलीप पिता मुकुतराम यादव उम्र 21 साल 02- मुकुतराम यादव पिता खेलन यादव उम्र 42 साल 03- श्रीमति पुनिता यादव पति मुकुतराम यादव उम्र 41 साल सभी निवासी रूसे 04- श्रीमति दीपा यादव पति सुखदेव यादव उम्र 22 साल साकिन कुसुमघटा थाना बोड़ला को विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page