G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

देवउठनी एकादशी तुलसी विवाह कुंडा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया

देवउठनी एकादशी तुलसी विवाह कुंडा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया

प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी कुंडा सहित पूरे अंचल में सोमवार को देवउठनी एकादशी तुलसी विवाह का पर्व परंपरागत विधि विधान के साथ महिलाओं ने उपवास रखकर तुलसी पूजा व गन्ने की पूजा कर मनोवांछित फल की कामना की। आज से विवाह संस्कार नयन गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यक्रमों के साथ शुभ आयोजनों का शुभारंभ हुआ देवउठनी एकादशी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने नदी एवं तालाबों में जाकर स्नान एवं दीप दान किए महिलाओं ने मंदिरों में मेवा मिष्ठान पर गन्ने चना भाजी बैगन मूली एवं आमला का दान किए। एकादशी को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के मौके पर लोगों ने अपने घरों के आंगन की साफ-सफाई व लिपाई पुताई कर गन्ना का मंडप सजाया और धूमधाम के साथ तुलसी का विवाह रचाया । पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला बच्चों ने इस दिन जमकर पटाखे फोड़े और खुशियां मनाई परंपरा एवं मान्यता के अनुसार देवउठनी एकादशी के रोज देव उठ जाते हैं ,और इसी दिन से शुभ कार्य प्रारंभ हो जाता है देवउठनी एकादशी में मुख्य रूप से गन्ना का उपयोग मंडप के लिए किए जाते हैं इसके अलावा पर्व में उपयोगी चना भाजी अमरूद सिंघाड़ा सीताफल केला सेब अनार संतरा अन्य सामग्री का भी पूजा में उपयोग किए गए बाजार में भी दिखी रौनक देवउठनी एकादशी को लेकर कुंडा के बाजार में सोमवार की सुबह से ही काफी चहल पहल रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page