कवर्धा लोहारा: बुधवार को लोहारा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रणवीरपुर में छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा जिला कबीरधाम के द्वारा बैठक रखा गया।

कवर्धा लोहारा :दिनांक 22 /09/2021 दिन बुधवार को लोहारा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रणवीरपुर में छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा जिला कबीरधाम के द्वारा बैठक रखा गया था।
जिसमें छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अनिल दुबे जी के नेतृत्व में संगठन विस्तार के विषय में चर्चा हुई और जिसमें प्रत्येक ग्राम में ग्राम प्रमुख एवं पदाधिकारी बनाया जाएगा सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को आई कार्ड प्रदान किया जाएगा एवं लोहारा ब्लॉक के अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा की जगह पर दीक्षित वैष्णव ग्राम पटपर वाले को लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया दीक्षित के नाम का प्रस्ताव पूर्व अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा के द्वारा दिया गया जिसका समर्थन कुमार वर्मा एवं भगत वर्मा द्वारा किया गया सचिव के रूप में श्री श्रवण वर्मा का प्रस्ताव हेमू साहू द्वारा दिया गया समर्थन श्री शुभकरण साहू द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयुक्त किसान मोर्चा के प्रांता अध्यक्ष श्री अनिल दुबे जी संयुक्त किसान मोर्चा के प्रांतीय पदाधिकारी श्री इंजीनियर अशोक ताम्रकार जी जिला अध्यक्ष महेंद्र कौशिक जी रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष जगतारण सिंह बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष रामदास पटेल लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष दीक्षित वैष्णव जी पूर्वा ब्लॉक अध्यक्ष लोहारा योगेश्वर शर्मा शुभकरण साहू भगत वर्मा हेमू साहू जी रामकुमार वर्मा जी मनहरण सिंगर लालाराम मरकाम भागवत वर्मा नरेश कुमार धुर्वे प्रमोद सिंह अशरफ खान छत्रपाल पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

रामदास पटेल बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा जिला कबीरधाम



