G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : थाना प्रभारी मुकेश यादव द्वारा पुलिस परिवार और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के बीच थाना परिसर में मनाया आरक्षक ईश्वर चंद्रवंशी का जन्मदिन

पंडरिया : थाना प्रभारी मुकेश यादव द्वारा पुलिस परिवार और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के बीच थाना परिसर में मनाया आरक्षक ईश्वर चंद्रवंशी का जन्मदिन

पंडरिया : पुलिस के लिए साल के सारे दिन एक जैसे होते है। क्योंकि उनका पूरा समय आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाने में बीत जाता है। लेकिन जब पूरा पुलिस परिवार एक साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं देता है तो खुशी दोगुनी हो जाती है। इसी तारतम्य में थाना पंडरिया में पदस्थ आरक्षक ईश्वर चंद्रवंशी का जन्मदिन थाना प्रभारी मुकेश यादव द्वारा पुलिस परिवार और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के बीच थाना परिसर में मनाया गया। थाना प्रभारी के इस तरह के आयोजन से थाना स्टाफ में उत्साह और खुशी छाई हुई है। थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि हमारे थाना में किसी भी व्यक्ति का जन्मदिन को ऐसी ही खुशी और उल्लाश के साथ मनाते है क्योंकि थाना के सभी स्टाफ हमारे लिए परिवार की तरह है क्योकि जितना समय हम अपने घर मे अपने परिवार के साथ रहते है उतना ही समय हम अपने थाना परिवार के साथ रहते है तो जब बात खुशी की हो तो हम लोग एक दूसरे को बधाई देकर प्रोत्साहित करते हैं। ईश्वर चंद्रवंशी ने थाना प्रभारी मुकेश यादव और पूरे स्टाफ को धन्यवाद दिया और कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे जन्मदिन की अवसर पर मेरे परिवार के साथ- साथ मेरा स्टाफ भी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page