G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRaipur

अशोक चंद्रवंशी बने छत्तीसगढ़ भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश मिडिया प्रभारी

अशोक चंद्रवंशी बने छत्तीसगढ़ भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश मिडिया प्रभारी

रायपुर :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णदेवसाय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवनसाय की सहमति से विशेषर पटेल प्रदेश संयोजक शिक्षाप्रकोष्ठ भाजपा छ. ग. द्वारा अशोक चंद्रवंशी को प्रदेश मिडिया प्रभारी शिक्षाप्रकोष्ठ की नियुक्ति की घोषणा की गई।

कौन है अशोक चंद्रवंशी

बाल्यकाल से ही संघ का स्वयंसेवक और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 5 वर्ष तक प्रमुख दायित्वों का निर्वहन तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला स्तर के कई दायित्व का निर्वहन करते हुए अभी जिला सम्पर्क प्रमुख के दायित्व पर थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय वर्ष शिक्षित,अशोक चंद्रवंशी 22 वर्ष संघ में कार्य करने का अनुभव के बाद अब भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ (शिक्षा प्रकोष्ठ) प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, एवं प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय के अनुशंसा में तथा बिसेसर सिंह पटेल की टीम में काम सौंपा गया है।

भाजपा कार्यकर्ता दे रहे है बधाई

भाजपा के सभी कार्यकर्ता पार्टी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि अशोक चंद्रवंशी को छत्तीसगढ़ भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश मिडिया का प्रभारी बनाने से हमारी पार्टी काफी मजबूत होगा। कार्यकर्ताओ में नए जोश का संचार हुआ है। कार्यकर्ता काफी उत्साहित होकर अशोक चंद्रवंशी को बधाई दे रहे है।

श्री चंद्रवंशी ने कहा कि मुझे पार्टी ने शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश मिडिया प्रभारी का दायित्व दिया है जिसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा।  विश्वास और सहयोग के लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। आत्मीयता से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं ने मुझे अपने परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं प्रदान की हैं, मेरा स्वागत किया है, उससे मैं अभीभूत हूं. आप सभी को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page