G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

शासकीय हाई स्कूल बैरख प्राचार्य द्वारा दिया गया बच्चों को वाटर बाॅटल…….

शासकीय हाई स्कूल बैरख प्राचार्य द्वारा दिया गया बच्चों को वाटर बाॅटल…….

बोड़ला : कोरोना की रफ़्तार थमने के बाद अब फिर से स्कूल खुल गए हैं। लंबे समय बाद स्कूल खुलने के बाद बच्चे स्कूल में स्कूल यूनिफार्म और मास्क लगाकर स्कूल पहुंचे हैं। दोस्तों और शिक्षकों से मिलने की खुशी में बच्चे काफी खुश थे।कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर मार्च में शुरू होने के बाद स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे। राज्य शासन द्वारा पूरी सावधानी के साथ स्कूलों को खोले जाने के बारे में निर्णय लिया गया है।

बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत वंनाचल क्षेत्र में स्थित शासकीय हाई स्कूल बैरख के प्राचार्य सोहन यादव ने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को वाटर बाॅटल प्रदाय किया जिससे विद्यार्थियों को ड्रम, जग,गिलास को स्पर्श न करना पड़े एवं स्वयं घर से शुद्ध पानी का उपयोग पीने हेतु कर सके।

प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने बताया कि काफी दिनों के बाद स्कूल खुलने से बच्चों में स्कूल में पढ़ने के लिए काफी उत्साह का माहौल रहा। विद्यार्थियों को स्कूल में शिक्षकों द्वारा कक्षा में माॅस्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ-साथ पढ़ाई कराई गई। इस दौरान कोविड गाइड लाइन का पूरा पालन किया गया साथ ही सभी स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा का पूरा ध्यान भी रखा गया।इस प्रकार से सुरक्षा वर्तमान समय में अति आवश्यक है।विद्यालय में सभी विद्यार्थियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क, प्रति घण्टे हाथ धुलाई करते हुए 2 गज की दूरी के साथ अध्यापन हेतु प्रेरित किया गया।इस अवसर पर व्याख्याता सुश्री प्रेमलता ठाकुर एवं परमेश्वर सोयाम शिक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page