कवर्धा:आंधी तूफान व अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त को फिर संवारने 34 परिवारों को मिली 4 लाख 15 हजार रूपए की मदद राशि।

आंधी तूफान व अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त को फिर संवारने 34 परिवारों को मिली 4 लाख 15 हजार रूपए की मदद राशि

केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक अकबर ने आज प्रत्येक परिवारों को चेक वितरण किया।

मंत्री अकबर ने कहा- अतिवृष्टि एवं आंधी तुफान से क्षतिग्रस्त मकानों का नियमित रूप से सर्वे कर परिवारां को राहत दिलाया जाएगा कवर्धा, 28 जून 2021। छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने आंधी-तूफान व अतिवृष्टि से क्षति ग्रस्त हुए 34 घरों के मुखिया को प्राकृतिक आपदा के तहत 4 लाख 15 हजार रूपए का चेक वितरण किया। मंत्री अकबर ने आंधी तूफान व बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घर, मवेशी को ठहराने के लिए बनाए गए घरों को पूरी गंभीरता से सर्वें करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि क्षतिग्रस्त घरों को फिर से बनाने के लिए आर्थिक सहायता देकर मदद पहुंचाने का काम किया जाएगा। मंत्री अकबर आज कबीरधाम जिले के प्रवास पर है। इस अवसर पर कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, डीएफओ दिलराज प्रभाकर, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी, कलीम खान, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, पार्षद प्रमोद लुनिया, श्री सुनील साहू, निज सहायक कीर्तन शुक्ला, प्रशांत परिहार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री अकबर ने कवर्धा विश्राम गृह में प्राकृतिक आपदा छःचार के तहत अतिवृष्टि एवं आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त घर के मुखिया आर्थिक सहायता राशि चेक वितरण किया। जिसमें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कवर्धा के नरेश कुमार, नीलकंठ गोड़, उषा, अंजारी सारथी,, राजेश बघेल, दामोदर शर्मा को 10-10 हजार रूप्ए का चेक वितरण किया। इसी तरह पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकान के मुखिया श्री मोती जयसवाल, रेखा सारथी, सम्मत बाई आडिल, लक्ष्मी, कुमारी बाई, शिवबाई, हेमा जोशी,को 15-15 हजार रूपए का चेक वितरण किया। इसी प्रकार अन्य हितग्राहियों को भी चेक प्रदान करने के निर्देश दिए।