G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

जनता कांग्रेस की ब्लॉक और शहर अध्यक्ष की हुई नियुक्ति

कवर्धा7/5/2021। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेणु जोगी जी, विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह जी के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी के अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी जी ने कबीरधाम जिला के ब्लॉक अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए देते हुए कहा कि मुझे आशा ही नही पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से संगठन द्वारा आपको सौंपे दायित्व का पार्टी की रीति-नीति के अनुसार स्वर्गीय श्री अजीत जोगी जी के “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” सपना को साकार करने के लक्ष्य से आप सभी अपनी पूरी लगन, ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बताया कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे कबीरधाम के ब्लॉक और शहर अध्यक्ष की नियुक्ति हो गयी है सभी के साथ मिलकर कबीरधाम जिला की प्रत्येक वर्गों की आवाज बनकर उनकी हक़ की लड़ाई लड़ेंगे । नयी टोली के बनने से कार्यर्ताओं में उल्लास ,उमंग खुशी है । अभी कोविड 19 में सभी परेशान है ,सभी ब्लॉक और शहर अध्यक्ष प्राथमिकता से अपने अपने क्षेत्र में लोगो की मदद करे ,टीकाकरण अभियान में शामिल होकर इस महामारी को रोकने में सहयोग करने की अपील किया गया ।

-:नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष:-

बोड़ला ब्लॉक – श्री दलीचंद ओगरे

कवर्धा ब्लॉक – श्री रामदुलार चन्द्रवंशी

स.लोहारा ब्लॉक – श्री दिलीप सोनी

पंडरिया ब्लॉक – श्री प्रशांत बैस

रेंगाखार चिल्फी ब्लॉक – श्री दिनेश झारिया

कुंडा ब्लॉक – श्री सुशील चंद्राकर

दशरंगपुर ब्लॉक – श्री इशाक खान

कुई कूकदूर ब्लॉक – श्री कृष्ण कुमार परस्ते-:नवनियुक्त शहर अध्यक्ष:-

कवर्धा शहर – श्री हिमांशु महोबे

बोड़ला नगर – श्री वसीम सिद्क्की

स.लोहारा नगर – नेमसिंह यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page