G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BilaspurChhattisgarhखास-खबर

SDM की दौड़ में अधिकारी……राजस्व विभाग में एड़ी चोटी का दौर हुआ शुरू…..प्रमोशन और तबादला का हुआ समय

बिलासपुर। बिलासपुर के वर्तमान तहसीलदार नारायण गवेल बन सकते हैं बिलासपुर के संभावित एसडीएम….. विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि तहसीलदारों की प्रमोशन सूची अतिशीघ्र जारी हो सकती है। जिसमे बिलासपुर जिले से तहसीलदार नारायण गवेल , तखतपुर से भूपेंद्र जोशी प्रमोशन में डिप्टी कलेक्टर बन सकते हैं। बिलासपुर में एसडीएम बनने के लिए अभी से जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है।सूत्रों से खबर मिली है कि जो अधिकारी लाइन में हैं उनमें सबसे ऊपर नाम नारायण गवेल का चल रहा है उसके बाद अमित सिन्हा, शिव बनर्जी, ललिता भगत, भूपेंद्र जोशी, पथरिया तहसीलदार द्विवेदी , और कवर्धा के डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर आदि का नाम भी चर्चा में है। वैसे देखा जाये तो वर्तमान एसडीएम देवेंद्र पटेल का कार्यकाल अच्छा रहा है। फिलहाल बिलासपुर की जनता भी उनको हटाना नहीं चाहती। एसडीएम देवेंद्र पटेल सभी को साथ लेकर चलने वाले अधिकारी है और उनके कार्यकाल में एक भी विवाद नही रहा,बल्कि उन्होंने कोविड मतलब कोरोना जैसे महामारी में काम किया और वे एक निर्विवाद छवि के अधिकारी रहें है।लेकिन अभी जो दौर चल रहा है वह प्रमोशन और तबादला का है जिसमे हमने आपको संभावित नाम बता दिया है….इसी वजह के अधिकारी एड़ी चोटी एक कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page