G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamUncategorizedखास-खबर

कवर्धा:10वी व 12वी बोर्ड परीक्षाओं को ऑन लाइन कराने की मांग को लेकर अजीत जोगी छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री जी को लिखा पत्र

कवर्धा:10वी व 12वी बोर्ड परीक्षाओं को ऑन लाइन कराने की मांग को लेकर अजीत जोगी छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री जी को लिखा पत्र

बोर्ड परीक्षा आयोजित कर स्कूली छात्रों व शिक्षकों के जान से खिलवाड़ करना चाह रही है छत्तीसगढ़ सरकार – रवि चंद्रवंशी प्रदेश अध्यक्ष अजीत जोगी छात्र संगठन

अजीत जोगी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर दिन प्रतिदिन कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए ऑफ लाइन परीक्षा की ज़िद छोड़कर ऑन लाइन परीक्षा पर कराए जाने की मांग राज्य सरकार से की है, पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया गया है कि आप सभी छात्रों और शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आगामी 15 अप्रैल से आयोजित ऑफ लाइन बोर्ड की परीक्षाओं को न कराते हुए ऑन लाइन एग्जाम कराने का मांग किया गया है।

राज्य शाशन के ऑफ लाइन एग्जाम के फैशले से पालकों में भी डर का माहौल बना हुआ है, पालकों का कहना है कि एक ओर जहां राज्य में प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिल रहे हैं,जिससे कई शहरों में लॉक डाउन भी है,उस स्थिति में बच्चों को सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्र तक लेजाना फिर परीक्षा देना व सुरक्षित घर वापस घर आना अपने आप मे एक चैलेंज होगा,जिसको देखते हुए पालकों ने भी ऑन लाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं।रवि चंद्रवंशी
पंडरिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page