BIG NewsINDIATrending News

मध्य प्रदेश में मंत्रीमंडल विस्तार से पहले आनंदीबेन पटेल ने संभाला राज्यपाल का कार्यभार

Anandiben Patel takes oath as Governor of Madhya Pradesh
Image Source : ANI

भोपाल। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली। वह मध्यप्रदेश की प्रभारी राज्यपाल होंगी। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल ने आनंदीबेन को यहां राजभवन में शाम साढ़े चार बजे आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के कुछ राजनीतिज्ञ एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। आनंदीबेन पटेल को 28 जून को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह बुधवार दोपहर भोपाल पहुंची। 

मालूम हो कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और टंडन की अनुपस्थिति के दौरान आनंदीबेन को मध्यप्रदेश के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करेंगी। आनंदीबेन पहले भी मध्य प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं।

वह उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनने से पहले 23 जनवरी 2018 से 28 जुलाई 2019 तक मध्य प्रदेश की राज्यपाल रहीं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार होना बाकी है और वह नये मंत्रियों को कल बृहस्पतिवार को शपथ दिलाएंगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page