G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

कवर्धा : नेहरू युवा केन्द्र ने राष्ट्रीय जल संरक्षण मिशन के ऊपर किया पोस्टर प्रतियोगिता

कवर्धा : नेहरू युवा केन्द्र ने राष्ट्रीय जल संरक्षण मिशन के ऊपर किया पोस्टर प्रतियोगिता

कवर्धा : नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सयुंक्त तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी के निर्देशानुसार लोकेश देवांगन की अगुवाई में स्वामी करपात्री जी हायर सेकेंडरी स्कूल में 9वी से 12वी कक्षाओं के विद्यार्थियों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

लोकेश देवांगन ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति में जल का स्तर काफी नीचे होता जा रहा है जिसको संरक्षण करना हम सब मानव जीवन के लिए एक चुनौती बन गयी है जिसका संरक्षण हम सबका महत्वपूर्ण दायित्व है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुकसागर साहू, द्वितीय स्थान पूनमचंद एवं तृतीय स्थान प्रवीण कुमार ने हासिल किया। स्कूल के प्राचार्य द्वारा जल संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए उन्हें बचाने के उपाय भी बताया साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किया गया एवं जल को संरक्षित व प्रदूषित होने से रोकने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page