G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

बोड़ला : ग्राम नेऊरगाँव खुर्द में आयोजित 9 दिवसीय अखंड नवधा रामायण का हुआ समापन…. गाँव मे निकाली गई भव्य कलश यात्रा के…..

ग्राम नेऊरगाँव खुर्द में आयोजित 9 दिवसीय अखंड नवधा रामायण का हुआ समापन…. गाँव मे निकाली गई भव्य कलश यात्रा के…..

कबीरधाम/बोड़ला : माँ भवानी शंकर सेवा नवधा रामायण समिति एवं समस्त ग्रामवासी नेउरगाव खुर्द पोंडी के द्वारा आज दिन बुधवार को समिति के अध्यक्ष श्री हुक्मीचंद चन्द्रवंशी ,संचालक श्री शिवचरण पटेल ,राजू चन्द्रवंशी ,श्री चिंता चन्द्रवंशी के द्वारा आरती व दिप प्रज्वलित कर भव्य कलश यात्रा जो नगर भ्रमण किया गया जो नवधा रामायण से निकल कर पूरे नगर भ्रमण कर भगवान शिव मंदिर में समापन हुआ ।परमपिता परमेश्वर श्रीरामसीता जी कृपा से गांव नेउरगाव खुर्द में नौ दिवसीय अखंड नवधा रामायण का यज्ञ के साथ समापन किया गया ।अतः धर्मानुरागी बन्धुओ से निवेदन है कि आप नवधा रामायण में उपस्थित होकर भागवत कथा का श्रवण किये मानव जीवन को कृतार्थ किये सभी श्रदालु गण।

9 दिनों तक लगातार चल रहे श्री अखंड नवधा रामायण का महत्व छत्तीसगढ़ी संस्कृति का आधार माना जाता है जिसमे 9 दिनों तक लगातार श्री रामायण का पाठ भजन कीर्तन व प्रवचन किया गया इस भक्तिमय आयोजन में छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के अनेक रामायण मंडली अपनी भक्तिमय प्रस्तुति दिए आयोजकों ने बताया कि पूरे 9 दिनों के इस भक्तिमय आयोजन में अनेक स्थानीय रामायण मंडली अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं साथ ही साथ अन्य कथा वाचक संगीतमय भजन कीर्तन व प्रवचन का आयोजन भी प्रतिदिन हो रहा था जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव का आनंद ले रहे हैं।आयोजकों द्वारा प्रतिदिन बृहद रूप से भंडारे व प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है श्री अखंड नवधा रामायण का आज यज्ञ कर समापन किया गया ! जिसमे 9 दिन तक सुबह शाम पुजारी के रूप में श्रीमती केवरा साहू/कैलाश साहू इन दोनों के द्वारा पूजा अर्चना किया गया समिति के सयोगी एवं सदस्य जित्तू साहू ,तुलसी चन्द्रवंशी ,कुलदीप चन्द्रवंशी ,सन्तोष बाहा ,दीनदयाल पटेल ,प्रकाश पटेल,मिथलेश ,केदार साहू,फूलसिंह ,गोपाल साहू ,अवध ,विनोद चन्द्रवंशी ,भुनेश्वर साहू एव समस्त नवधा रामायण के सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी के द्वारा नवधा रामायण का समापन किया गया एवं ,रात भर नवधा पाठ में विनय पटेल ,किरण पटेल 9 दिन तक रात भर नवधा रामायण का पाठ किये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page