Chhattisgarhखास-खबर

बस्तर:- छत्तीसगढ़ की पहली महिला पुलिस बैंड का गठन, नक्सल विरोधी अभियान में सक्रिय।

News Ad Slider
Advertisement

बस्तर:- छत्तीसगढ़ की पहली महिला पुलिस बैंड का गठन, नक्सल विरोधी अभियान में सक्रिय।

बस्तर संभाग में राज्य की प्रथम महिला पुलिस बैण्ड का गठन किया गया है। नक्सल विरोधी अभियान जैसी संवेदनशील ड्यूटी के साथ-साथ पुलिस बैण्ड और सलामी गार्ड में भी बस्तर की महिला पुलिस बल अपनी भागीदारी दे रही है ।
बस्तर संभाग में पुलिस और सुरक्षा बलों में महिला अधिकारी और कर्मचारियों को कार्य क्षेत्र में पुरूषों के बराबर अवसर दिया जा रहा है।
दरअसल नक्सल विरोधी अभियान, पुलिस बैण्ड, सलामी गार्ड जैसे कामों में परम्परागत तरीके से सिर्फ पुरूष अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ही अवसर दिया जाता रहा है ।
लेकिन हाल ही के दिनों में बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियानों में महिला कमांडोज द्वारा सराहनीय योगदान दिया जा रहा है। बता दें की संभाग के दंतेवाड़ा जिले में दंतेश्वरी फाइटर्स के नाम से महिला कमांडो का एक दस्ता बस्तर पुलिस ने तैयार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page