G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव करेंगे ध्वजारोहण

गंणतंत्र दिवस आयोजन का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया

कवर्धा, 24 जनवरी 2021। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी वर्ष 2021 का जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन कवर्धा के स्थानीय आचार्यपंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पर किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण करेंगे। श्री यादव परेड की सलामी लेंगें और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड की सालामी तथा निरीक्षण का आज अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयराराम के. की विशेष उपस्थिति में आज गणतंत्र दिवस आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया। श्री शर्मा ने पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को दिए गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए है।
प्रतिवर्ष भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी दिन मंगलवार को हर्ष्षोल्लास, गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे आरंभ होगा। जिला स्तर पर मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इस वर्ष कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस बार समारोह आयेजन के दौरान विशेष सावधानी बरती जाएगी तथा भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। उन्होनें बताया कि जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेगें और पुलिस एवं नगर सैनिकों की टुकड़ियों द्वारा सलामी दी जायेगी। मुख्य अतिथि द्वारा जनता के नाम संदेश का वाचन किया जायेगा। कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स, डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्वच्छता कर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। परेड की सलामी चार टुकड़ियों द्वारा दी जायेगी जिसमें जिला पुलिस बल, होम गार्ड, सशस्त्र पुलिस बल के दल होगें। पूर्वाभ्यास के अवसर पर एसडीएम श्री विनय सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्री विपुल गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एल. महिलांगे, जनपद सीईओ श्री पन्नालाल धु्रव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page