G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRaipur

सीजी बोर्ड की कक्षाओं में पहली बार हुआ ये बदलाव, स्कूली बच्चों के कोर्स में राजीव गांधी शामिल, कश्मीर का नया नक्शा भी

छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद सीजी बोर्ड की कुछ कक्षाओं के कोर्स बदलाव हुआ है, लेकिन पिछले कोर्स में शामिल अध्याय नहीं हटाए गए हैं। बल्कि सातवीं की हिंदी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जीवनी का नया चैप्टर जोड़ दिया गया है। यही नहीं, सामाजिक विज्ञान की 9वीं की बुक में कश्मीर का नया नक्शा जोड़ा गया है, जिसमें लेह-लद्दाख अलग रहेगा। इसके अलावा पहली बार सीजी बोर्ड की हिंदी मीडियम की किताबों में ऐसे अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, जो पूरी तरह चलन में हैं और आम बोलचाल का हिस्सा हैं। अगले सत्र में सीजी बोर्ड में इन बदलावों के साथ पढ़ाई करवाई जाएगी

सीजी बोर्ड की नए शिक्षा सत्र की किताबें इन बदलावों के साथ छपने के लिए भेज दी गई हैं। सातवीं हिंदी में शामिल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर आधारित चैप्टर में उनके राजनीतिक सफर व उपलब्धियों को शामिल किया गया है। शिक्षाविदों के अनुसार ने बताया कि अभी स्कूली किताबों में राजीव गांधी का उल्लेख कहीं-कहीं है और छोटी-छोटी जानकारियां हैं। विस्तृत चैप्टर कहीं नहीं है। हालांकि इसे प्रदेश में हुए राजनैतिक बदलाव का असर माना जा रहा है

हिंदी की साइंस-मैथ्स की किताबों में अब अंग्रेजी शब्दों का उपयोग हिंदी मीडियम के छात्र भी अब विज्ञान व गणित में अंग्रेजी के ऐसे शब्दों का उपयोग कर सकेंगे, जो तकनीकी हैं या फिर चलन में हैं। शिक्षाविदों ने बताया कि हिंदी मीडियम की गणित व विज्ञान की किताबों में हिंदी के कई शब्द कठिन रहते हैं। यही नहीं, काॅलेज पहुंचने तक ये शब्द बेमानी हो जाते हैं, क्योंकि वहां तकनीकी तौर पर अंग्रेजी के शब्दों का ही उपयोग होता है। इसलिए मिडिल-हाई में साइंस और मैथ्स में ऐसे शब्द लिए गए हैं। इसी तरह, नवमीं में जम्मू-कश्मीर के नए नक्शे को भी शामिल किया गया है।

दरअसल 2019 में जम्मू-कश्मीर को दो पार्ट में बांटकर लेह-लद्दाख अलग किया गया। इसके अनुसार नया नक्शा तैयार किया गया है। इसी नए नक्शे को सीजी बोर्ड की किताबों में पढ़ाया जाएगा। फिलहाल इसे कक्षा नवमीं की सामाजिक विज्ञान की किताब में शामिल किया गया है। इसी तरह पहली से दसवीं कि किताबों में इस बार लर्निंग आउटकम के बारे में उल्लेख रहेगा। विभिन्न कक्षा के अनुसार छात्र को क्या-क्या आना चाहिए इसकी जानकारी इसमें रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page