ChhattisgarhKabirdhamUncategorizedखास-खबर
News Ad Slider
कवर्धा :श्रद्धालुओं के लिए आज से खुला भोरमदेव मंदिर का कपाट।

@apnews कवर्धा :श्रद्धालुओं के लिए आज से खुला भोरमदेव मंदिर का कपाट।

कवर्धा, 08 दिसम्बर 2020। कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक, पुरातत्व, धार्मिक और पर्यटन महत्व के स्थल भोरमदेव मंदिर का कपाट आज मंगलवार से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित किया गया था। अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रकाश टंडन ने आज इस मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होने केन्द्र तथा राज्य शासन द्वारा कोविड-19 के रोकथाम के लिए जारी प्रोटोकाल का पालन करने के लिए मंदिर के पुजारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।



