G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगोत्री योगी ने नेवारी धान खरीदी केंद्र का किया उद्घाटन

मंगलवार को जिले में धान खरीदी शुरुआत के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन एवं निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के महिला जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी ने नेवारी पहुंच कर अन्य पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं किसानों की उपस्थिति में धान उपार्जन केंद्र का उद्घाटन कर निरीक्षण किया |श्रीमती योगी ने किसानों एवं ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी के नेतृत्व एवं कांग्रेस की सरकार में अनेक किसान हितैषी कार्य किए जा रहे हैं जिसमें घोषणा अनुसार 2500 रुपए क्विंटल समर्थन मूल्य में धान खरीदी के साथ-साथ गोधन न्याय योजना, नरवा गरवा घुरवा बारी जैसे अनेक किसान हितेषी कार्य किए जा रहे हैं | इस वर्ष नेवारी ग्राम का धान खरीदी नेवारी में ही किया जाना है,चूँकि नेवारी क्षेत्र के किसानों को धान विक्रय के लिए सात से आठ किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, ज्ञात हो कि पूर्व में नेवारी धान उपार्जन केंद्र योजना के लिए चबूतरा हेतु स्थान ना होने के कारण धान उपार्जन केंद्र को आश्रित ग्राम कोठार में स्थानांतरित कर दिया गया था, जिसको ईश्वर चंद जैन , युवा नेता कृष्णा कुमार नामदेव, ग्राम सरपंच नंदराम पटेल एवं क्षेत्रवासियों के माँग करने पर एवं क्षेत्र के लोकप्रिय मंत्री माननीय मोहम्मद अकबर के अथक प्रयासों से उसे नेवारी गांव में पुनः स्थापित किया गया इससे क्षेत्र के किसानों में उत्साह गया | उक्त कार्यक्रम में गंगोत्री योयोगी जी, ईश्वर चंद जैन, पंचू कोसरिया, मीनाक्षी धुर्वे, भुनेश्वर पटेल गणेश योगी नोहरी पटेल, आशकरण धुर्वे शत्रुघ्न मिरज, मोहनलाल, किशन बंजारे, तारिणी ठाकुर, पदमा राजपूत, धीरेंद्र ठाकुर, एवं कार्यकर्तागण एवं आमजन उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page