ChhattisgarhKabirdham

कबीरधाम जिले में पहले दिन 4 हजार किसानों से होगी धान की खरीदी, पिछले वर्ष पहले दिन 511 किसानो से हुई थी खरीदी*


  कवर्धा। राज्य शासन द्वारा जिले के किसानों के लिए 60 से बढ़कर 90 प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति और धान उर्पाजन केन्द्र 86 से बढ़कर 94 करने के बाद इसका किसानों को लाभ मिलेगा। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के पहले दिन जिले के 94 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए जिल के 4 हजार से अधिक किसानों को टोकन जारी किया गया है। जबकि पिछले वर्ष धान खरीदी के पहले दिन 511 किसानो से ही धान की खरीदी की गई थी। इस वर्ष प्रत्येक पंजीकृत किसानों को धान खरीदी निर्धारित समय पर हो सके,इसके लिए जिले के सभी धान उपर्जान केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई गई है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी पंजीकृत किसानों से निर्धारित समयावधि से धान की खरीदी सरलता और आसानी से हो सके इसके लिए 70-30 का रेसो बनाया गया है। इस आधार पर रोडमैप तैयार कर लिया गया है। डेढ़ हेक्टेयर से कम 80 प्रतिशत किसानों और इससे अधिक हैक्टेयर वाले किसानों की सूची तैयार कर ली गई है। इसी का परिणाम है कि पहले दिन 4 हजार से अधिक किसानों का धान खरीदी की जाएगी। जिले में टोकन के आधार पर सभी उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाना की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page