

मध्य प्रदेश में चुनाव की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी नेता इमरती देवी के 1 नवंबर को सार्वजनिक जनसभाओं, सार्वजनिक जूलुसों, सार्वजनिक रैलियों, रोड शो, इंटरव्यू और मीडिया में सार्वजनिक बयान देने पर रोक लगा दी है।


