G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRaipur

रायपुर में हालात:कोरोना पॉजीटिव मरीज बिना मास्क लगाए टहल रहे थे, रोकने पर दिखाई धौंस, पुलिस ने दर्ज किया केस

फोटो आरंग थाने की है। पुलिस ने इस मामले में जानकारी जिला प्रशासन को भी दी है, अब संक्रमित युवकों को कोविड सेंटर में रखने की तैयारी है।

होम आईसोलेशन के दौरान बड़ी लापरवाही उजागर

रायपुर में हैं 10367 एक्टिव कोरोना मरीज

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बीती रात से 1 लाख के पार हो चुकी है। मगर अब भी लापरवाही का खेल नहीं थम रहा। आरंग थाने में लापरवाही की खतरनाक शिकायत आई है। यहां समोदा गांव में दो कोरोना पॉजीटिव मरीज बिना मास्क लगाए घूम रहे थे। जब इन्हें रोका गया तो उल्टे मारपीट की धौंस दिखाई। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो अब इस केस में एफआईआर की गई है। रायपुर में इस वक्त 10 हजार 367 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं।

आरंग पुलिस के मुताबिक कोरोना संक्रमित दो युवकों की जानकारी गांव के कोटवार (पंचायत स्तर का सुरक्षाकर्मी) रवि रात्रे के पास थी। उसने दोनों को गली में घूमते देखा। रवि ने दूर से ही युवकों को घर जाने और मास्क पहनने को कहा, तो पॉजीटिव युवकों ने उसे ही धमका दिया। अब पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। पॉजीटिव युवकों को कोविड सेंटर ले जाने की तैयारी है। रायपुर के शहरी इलाके में राजेंद्र नगर में सुशांत गजेंद्र नाम के युवक पर लॉकडाउन उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page