BIG NewsTrending News

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती

Representational Image
Image Source : FILE

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव की तबियत ठीक हैं। मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब होने की खबर मिलते ही उनके भाई शिवपाल सिंह के लिए अस्पताल पहुंचे।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव कुछ दिनों से कब्ज से परेशान थे। इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब उनकी तबियत पहले से बेहतर है, इसलिए कहा जा रहा है कि उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज किया जा सकता है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में कद्दावर रहे मुलायम सिंह यादव तीन बार प्रदेश की कमान संभाल चुके हैं। वो साल 1989 में पहली बार यूपी के सीएम बने। इसके बाद उन्होंने 1993 से 1995 और 2003 से 2007 के बीच यूपी की कमान संभाली। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page