G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

जिला पंचायत कृषि समिति की बैठक में गन्ना बोनस और धान खरीदी की समीक्षा, 4 गन्ना हार्वेस्टर की जरूरत पर जोर

कृषि एवं समवर्गीय विभागों की योजनाओं पर हुई चर्चा, पशुपालन विभाग की व्यक्तिमूलक योजनाओं के हितग्राही प्रकरणों को मिली मंजूरी

कवर्धा। जिला पंचायत की कृषि स्थायी समिति की बैठक सभापति राम कुमार भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में गन्ना बोनस, धान खरीदी सहित कृषि एवं उससे जुड़े विभिन्न विभागों की योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिले में गन्ना कटाई की सुविधा बढ़ाने के लिए कम से कम चार गन्ना कटाई हार्वेस्टर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में समिति सदस्य डॉ. बीरेंद्र कुमार साहू एवं राजकुमार मेरावी सहित कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। निर्धारित एजेंडे के अनुसार विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी योजनाओं, गतिविधियों और कार्यों की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की। सदस्यों ने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

गन्ना कटाई के लिए चार हार्वेस्टर की आवश्यकता

गन्ना कटाई के मुद्दे पर चर्चा के दौरान शक्कर कारखाना के अधिकारी ने बताया कि जिले में गन्ने के रकबे और उत्पादन को देखते हुए कम से कम चार गन्ना कटाई हार्वेस्टर की आवश्यकता है। हार्वेस्टर उपलब्ध होने से किसानों को मजदूरों की कमी और उनकी अनुपलब्धता जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही गन्ना कटाई का कार्य समय पर और सुचारू रूप से पूरा करने में मदद मिलेगी।

पशुपालन योजनाओं के प्रकरणों का अनुमोदन

बैठक में प्रस्ताव क्रमांक-01 के अंतर्गत पशुपालन विभाग की व्यक्तिमूलक योजनाओं से संबंधित हितग्राही प्रकरणों की सूची अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की गई। समिति के सदस्यों ने सूची पर विस्तृत चर्चा के बाद उसका अनुमोदन किया।

बैठक के अंत में सभापति राम कुमार भट्ट एवं समिति सदस्यों की अनुमति से सचिव कृषि स्थायी समिति तथा उप संचालक कृषि ने बैठक समाप्ति की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page