G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

बाल विवाह मुक्त कबीरधाम बनाने कलेक्टर की अपील, ग्राम सभाओं और शिक्षण संस्थानों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

27 नवंबर को जिलेभर में चलेगा विशेष अभियान, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नागरिकों से सामूहिक भागीदारी का आह्वान

कवर्धा। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त कर बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जिलेवासियों से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकारों और सर्वांगीण विकास को प्रभावित करता है। इसे समाप्त करने के लिए प्रशासन के साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

कलेक्टर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान संचालित किया जा रहा है। इन अभियानों का उद्देश्य जनजागरूकता बढ़ाकर बाल विवाह का पूर्ण उन्मूलन करना है।

उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को बाल, प्रारंभिक एवं जबरन विवाह उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिले में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

बाल विवाह मुक्त जिले का लें संकल्प

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल होकर बाल विवाह नहीं करने और कहीं भी बाल विवाह होने पर उसका विरोध करने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षित बचपन और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना चाहिए। बाल विवाह रोककर ही बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखी जा सकती है।

कलेक्टर ने जिलेवासियों से एकजुट होकर बाल विवाह के विरुद्ध आवाज उठाने और कबीरधाम को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page