G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

कवर्धा में आज शाम सजेगा राज्योत्सव का मंच, प्रकाश अवस्थी और अंकित तिवारी देंगे प्रस्तुति

पीजी कॉलेज मैदान में शाम 5 बजे से होगा आयोजन, सांसद संतोष पांडेय होंगे मुख्य अतिथि

कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले में सोमवार को जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसमें छत्तीसगढ़ी लोककला, गायन, गजल, शास्त्रीय संगीत, जस जागरण और मैजिक शो सहित कई रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी।

कार्यक्रम में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय मुख्य अतिथि होंगे। पंडरिया विधायक भावना बोहरा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्रकाश अवस्थी और अंकित तिवारी बांधेंगे समां

राज्योत्सव की सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ी लोककला मंच की प्रस्तुति प्रकाश अवस्थी के नेतृत्व में होगी। वहीं, गायक अंकित तिवारी अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। गजल गायन में अंकुर गुप्ता और आशुतोष गुप्ता, जबकि शास्त्रीय संगीत में तुलेश्वर शर्मा प्रस्तुति देंगे।

इसके अलावा भुनेश्वर साहू द्वारा ऑर्केस्ट्रा, जस जागरण और भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। मिमिक्री में गोविंद राजपूत, मैजिक शो में संगीता साहू तथा छत्तीसगढ़ी करमा, ददरिया और लोकगीतों की प्रस्तुति में अन्नू श्रीवास्तव अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

लोककला और संस्कृति का दिखेगा संगम

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देना है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों के लोगों से राज्योत्सव में शामिल होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page