G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

प्रदेश प्रभारी के मार्गदर्शन से हमारा विश्वास और मजबूत हुआ है – किरण देव

https://youtube.com/shorts/gw-eUk-yQJg?si=ipOSqzwJMZtZvr_W

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा की दो दिनों तक चली बैठकों के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी के दो दिवसीय प्रवास में हम सबको महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला है। संगठन की दृष्टि से यह बेहद ही अहम बैठकें रही हैं जिनमें हमने पार्टी की रणनीति व आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति इरानी एवं सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू ने विभिन्न सत्रों में लगभग 12 श्रेणियों की बैठकें ली हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कांग्रेस को करारा जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के पास काफी समय है, इसलिए कांग्रेस पार्टी कुछ कर नहीं रही है; लेकिन भ्रामक प्रचार करने वाली एजेंसी का रूप ले चुकी है। हमारी बैठकों में क्या हो रहा है, कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने के लिए काल्पनिक कहानियाँ रच रही है जिनका सत्य से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जिस तरह से भाषायी गरिमा को तार-तार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता के संदर्भ में जो बातें कहीं उसकी जिसकी निंदा की जाए कम है। कांग्रेस के संस्कार में किसी भी का अपमान करना पहली प्राथमिकता है। संस्कारहीन लोगों से क्या उम्मीद कर सकते है। उनके बयान से समूचा देश व्यथित है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान की समीक्षा भी बैठक के दौरान हुई, जिसके आगामी कार्यक्रम पर बिन्दुवार चर्चा हुई। श्री देव ने कहा कि हम सबको केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यों को जन-जन तक और मजबूती से पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page